LPG Price Today: सस्ती हो गई एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिए अब कितने का मिलेगा एक सिलेंडर

LPG Price Today: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे इस लेख में, जैसे की हम सबको मालूम है रसोई गैस सिलेंडर यानी कि LPG सिलेंडर का रेट पिछले 3 सालों में दुगना हो गया है| जिसके कारण लोगों का घर का बजट बिगड़ चुका है| घरेलू गैस की कीमतों में इतना ज्यादा उछाल आया था कि लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था|

ऐसे में सरकार ने कोरोना काल  के समय जो सब्सिडरी LPG सिलेंडर में दी जाती थी वह भी बंद कर दिया था जिसके कारण लोगों का घर का बजट बिगड़ चुका था| ऐसे में नवरात्रि के बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई है| अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही एलपीजी सिलेंडर का नया रेट जारी कर दिया गया है| हालांकि रसोई गैस के दामों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है लेकिन 1 अक्टूबर को तेल कम कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में गिरावट देखने को मिला है|

LPG Price Today

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसार 1 अक्टूबर से दिल्ली में इंडेन के कमर्शियल सिलेंडर जो कि 19 किलो का है उसका दाम 25.5 रुपए, मुंबई में 32.5  रुपए, चेन्नई में 35.5 रुपए, कोलकाता में 36.5 रुपए सस्ता मिल रहा है| ऐसे में त्यौहारों से पहले यह ग्राहकों के लिए बहुत ही अच्छा खबर है क्योंकि इसके कारण बाहर का खान-पान के दामों में कमी देखने को मिलेगा|

दूसरी तरफ अगर घरेलू गैस की बात करें तो इसकी कीमत आसमान छूते जा रही हैं लेकिन यह भी खबर सुनने को मिल रहा है कि जल्द ही सरकार सब्सिडरी घरेलू गैसों पर प्रदान करेगी| इसलिए लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अगर कमर्शियल सिलेंडर का रेट कम हुआ है तो जल्द ही घरेलू गैस को लेकर भी अच्छी खबर सुनने को मिलेगा|

चार महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें 

आपको बता दें कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के तरफ से कमर्शियल सिलेंडर के दामों में गिरावट की गई है| आपको बता दूं कि दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर जो कि 19 किलो का है जिसका रेट 1885 था अब उसकी कीमत 1859.5 रुपए हो गया है| वहीं अगर दूसरी तरफ बात करें तो कोलकाता में 1959   रुपए मिलता है जो कि पहले का कमर्शियल सिलेंडर का कीमत 1995.50 रुपए था|

चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2009.50 रुपए किया गया है जबकि इसी सिलेंडर का पहले लोगों को 2045 रुपए चुकाना पड़ता था| वहीं मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपए की जगह 1811.5 रुपए लोगों को पड़ रहा है| चारों महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की जो नई कीमतें तय की गई है जिनमें लगभग 35 रुपए की कटौती की गई है| इसके कारण होटल, रेस्टोरेंट्स आदि में खानपान सस्ता मिल सकती है|

6 महीने से लगातार घट रही है कीमत 

जैसे कि आपको पता ही है की कमर्शियल सिलेंडर में जो नई कीमतें तय की गई है उसमें लगभग 35 रुपए की कमी देखने को मिला है| आपको अवगत करा दूं कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत पिछले 6 महीने से गिरते ही जा रही है| आपको यह बात जानकर हैरानी होगी की मई के महीने में इसकी कीमत 2354 रुपए तक पहुंच गई थी लेकिन उसके बाद से इसमें लगातार कमी देखने को मिली है|

अगर बात करें पिछले 6 महीने की तो लगभग 380 रुपए की कमी कमर्शियल सिलेंडर में देखने को मिला है| ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है की कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी होने से बाहर का खाना पीना सस्ता हो सकता है कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रिस्ट्रो और ढाबों में अधिकतर किया जाता है| हालांकि यह कहना सही नहीं है की बाहर की खाने पीने की चीजें सस्ती हो सकती है क्योंकि अन्य सामग्रियों का भी रेटों में काफी इजाफा देखने को मिला है जिसके कारण शायद खाने पीने की चीजों में कीमतें कम ना हो|

CNG-PNG की कीमत बढ़ी

अगर हम नेचुरल गैस की बात करें तो इनकी कीमतों में बहुत ही ज्यादा हुआ है लगभग 40% से बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है| बता दें कि सीएनजी और पाइप से रसोई तक पहुंचने वाली पीएनजी गैस के दाम भी बढ़ने का उम्मीद जताई जा रही है| ओ आई एल और ओएनजीसी के क्षेत्रों से गैस की कीमत 6.1 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 8.57 अमेरिकी डॉलर प्रति एमएमबीटीयू हो गया है| वहीं दूसरी तरफ रिलायंस बीपी की गैस की दरें बढ़कर 12.46 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है|

इस बढ़ोतरी के बाद भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी देखने को मिल रहा है| हालांकि आने वाले दिनों में देश में महंगाई कम होने की उम्मीद जताई जा रही है वहीं अगर बात करें पेट्रोल और डीजल की कीमतों की तो इसके कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है लगातार दिन-प्रतिदिन देशभर में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ती जा रही है लेकिन पिछले दो-तीन महीनों से स्थिरता बनी हुई है| केंद्रीय और राज्य सरकार इतना ज्यादा पेट्रोल डीजल में कर जोड़ देती है की संभावना कम हो जाती है दाम कम होने की| 

lpg price today

दामों में 40 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरी 

पिछले कुछ महीनों से विश्व भर में ऊर्जा की कीमतों में उछाल के साथ साथ प्राकृतिक गैस की कीमतों में भी 40% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली है| इससे हुआ क्या कि देश में जितने बिजली उत्पादन पूर्वक बनाने और वाहन चलाने में इस्तेमाल होने वाली गैस महंगी होने का आशंका है| ऐसे में सरकार घरेलू प्राकृतिक गैस के दामों में 40% तक बढ़ाने का फैसला किया है जिसे एक अक्टूबर 2022 से लागू कर दिया गया है| यदि ऐसा होता है तो लोगों के जेबो से पैसा कटने वाली है| क्योंकि लोगों का हाल पहले से ही पस्त है|

उसका कारण यह है की पेट्रोल डीजल बढ़ने कारण सारी खाने पीने की सामग्री में इजाफा हो गया है| जैसे की हम सबको पता कि वाहन में बढ़ते पेट्रोल डीजल की कीमतों के कारण प्राकृतिक गैस से चलने वाली वाहनों में लोग सफर करना पसंद करते थे लेकिन अब लोगों को उसके लिए भी ज्यादा पैसा अपने जेब से देनी पड़ेगी| इससे पूरा दिन और क्या सकता है लोगों के लिए हालांकि सरकार ने यह भी किया है कि आने वाले कुछ समय के बाद प्राकृतिक गैस की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकता है|

निष्कर्ष:-

दोस्तों हमने इसलिए के मदद से आप लोगों को गैस सिलेंडर के घटते बढ़ते दामों के बारे में जानकारी दी है यदि यह लेख आप लोगों को अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आप लोगों का धन्यवाद|

महत्वपूर्ण पोस्ट पढ़ें:-

Important Links

Official WebsiteClick Here
EDUSD HomeClick Here

Leave a Comment