E Shram Payment 2022-23 इन श्रमिक को मिलेगा ₹1000 देखे लिस्ट

दोस्तों ई श्रम कार्ड की पांचवी किस्त का पैसा श्रमिकों को कब दिया जाएगा। उसकी पूरी जानकारी आज हम आपको इस लेख में देंगे। जैसा की आप लोगों को पता है कि ई श्रम कार्ड की चौथी किस्त का पैसा श्रमिकों के खाते में 500- 500 रुपए सरकार के द्वारा ट्रांसफर किया जा चुका है।

इसी तरह पांचवी किस्त का पैसा भी श्रमिकों को कब दिया जाएगा। इसके लिए बहुत सारे मजदूर सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके खाते में पांचवी किस्त का ₹1000 ट्रांसफर किया जाएगा।

यदि आप भी एक श्रम कार्डधारक हैं और आपने पैसे का इंतजार कर रहे हैं, तो आप से अनुरोध है कि पांचवी किस्त से संबंधित सभी प्रकार के जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएगी। इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप हमारा यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें।

E Sharm Card बनाने के क्या फायदे हैं?

ई श्रम कार्ड के द्वारा आप बहुत सारी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

हर 1 महीने इस योजना के द्वारा श्रमिकों के बैंक अकाउंट में ₹1000 की धनराशि श्रम भत्ता के तौर पर दिया जाएगा।

आने वाले समय में यदि श्रमिक की उम्र अधिक हो जाती है तो उसे एक निश्चित राशि लगभग 3000 पेंशन दिया जाएगा। जिससे कि श्रमिकों को बुढ़ापे में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करनी पड़ेगी।

श्रमिकों के बेटा या बेटियों को अधिकतम शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति उन्हीं श्रमिकों के बच्चों को दी जाएगी जो कि पढ़ाई में इच्छुक होंगे।

श्रमिकों को अपना घर बनाने के लिए इस योजना के द्वारा कम ब्याज दर पर भारत सरकार लोन भी उपलब्ध कराएगी।

इस योजना के द्वारा यदि किसी मजदूर की काम करने के दौरान दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर बीमा का ₹200000 की धनराशि दी जाएगी।

लेकिन यदि व्यक्ति केवल दुर्घटना में विकलांग होता है, तो उसे सिर्फ ₹100000 ही दी जाएगी।

इस योजना के द्वारा भविष्य में सरकार राशन भी वितरण कर सकती है।

E sharm card बनाने की योग्यता

ई श्रम कार्ड बनाने के लिए व्यक्ति को भारत देश का मूलनिवासी होना जरुरी है।

इस योजना में आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र सीमा लगभग 15 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मजदूरों को ही केवल इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

इस योजना से लाभ लेने वाले व्यक्ति किसी सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए।

श्रमिक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।

और श्रमिक पहले से किसी दूसरे सरकारी योजना जैसे पीएम किसान योजना से लाभ नहीं लेता हो।

E sharm card बनाने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षणिक योग्यता
  • नाम और व्यवसाय
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

Up e-Shram Card Bhatta 2023

दोस्तों आप लोगों को बता दे की ई श्रम कार्ड भत्ता से हमारे देश के करोड़ों लोगों को सरकार हर महीने ₹1000 ट्रांसफर कर रही है। यदि आप भी श्रम कार्ड बनवाए हैं तो आपको बता दें कि आप को भी इस योजना का लाभ मिल रहा होगा।

यदि आप उत्तर प्रदेश के श्रमिक है तो आपको अवश्य ही इस योजना का लाभ मिला होगा। जिसे चेक करने के लिए आप अपना ई श्रम कार्ड भत्ता चेक कर सकते हैं।

पेमेंट स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया हम आपको इस लेख में बताएंगे। यदि आप इसे चेक करने की तरीका नहीं जानते हैं तो आप यहां पढ़कर अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

ई श्रम कार्ड बिना ओटीपी के बनाने के लिए आपको किसी भी सीएससी सेंटर पर जाना होगा। जहां पर आपको विदाउट ओटीपी के श्रम कार्ड बनाकर दिया जाएगा। क्योंकि वह इसे थम प्रिंट को लेकर आपका श्रम कार्ड बनाते हैं।

परंतु यदि आप अपना श्रम कार्ड घर बैठे बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मोबाइल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी और इस चीज के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपनी सारी जानकारी देने के बाद एवं इसकी पूरी प्रोसेस को सही तरीके से करने के बाद आपका श्रम कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा और आपका भी श्रम कार्ड का पैसा आना शुरू हो जाएगा।

आपको बता दें इस योजना का घोषणा हमारे देश के प्रधानमंत्री के द्वारा इसलिए किया गया है, ताकि इससे सभी मजदूरों को आर्थिक सहायता पहुंचाया जाए और उन्हें एक अच्छी भविष्य सरकार के द्वारा दी जा सके।

E Shram Card 2023 क्या है?

ई श्रम कार्ड हमारे देश के प्रधानमंत्री के द्वारा शुरू की गयी एक कल्याणकारी योजना है, जिसमें हमारे देश के असंगठित क्षेत्र के सभी मजदूरों को अनेक प्रकार की योजनाओं से लाभ दिया जाएगा।

इस योजना में एक कार्ड बनाया जाएगा, जिसके माध्यम से हमारे देश के सभी गरीब मजदूरों के जीवन स्तर को सरकार ऊंचा और बेहतर करेगी।

एक तरह से उन्हें रोजगार दिला कर आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी। यदि आप भी एक असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मजदूर है, तो आज ही आप अपना श्रम कार्ड अवश्य ही बनवा ले।

E Sharm कार्ड कौन-कौन बनवा सकते हैं

  • कारपेंटर
  • रिक्शा चलाने वाले
  • घरों में काम करने वाले मजदूर
  • लेदर वर्कर
  • मजदूर
  • घरेलू कामगार
  • नाई
  • फल एवं सब्जी बेचने वाले
  • मनरेगा कामगार
  • खेतों में काम करने वाले मजदूर
  • बिल्डिंग एवं कंस्ट्रक्शन वर्कर

ई श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें

ई श्रम कार्ड का पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।

जैसे ही आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएंगे तो आपके सामने इसका होम पेज खुलकर आएगा।

होम पेज खुलने के बाद आपके सामने श्रमिकों की सूची चेक करने की एक विकल्प आएगा जिसे आप को चुनना होगा।

यह ऑप्शन आने के बाद आपको अपना जिला चुनने का ऑप्शन आएगा।

इस ऑप्शन में जिस जिले में आपका का गांव या शहर होगा उसे आप को चुनना होगा।

जिसके पश्चात आपको नगर निकाय और विकास खंड का विकल्प खुलकर आएगा, जिसमें आपको अपना निकाय चुनना होगा।

अपना क्षेत्र चुनने के बाद और सभी तरह की जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट कर देना है।

जिसके बाद आपके स्क्रीन पर श्रमिकों की पेमेंट लिस्ट खुलकर आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।

 

 

Leave a Comment