Sarkari Naukri 2022: अगर आप देश की सेवा के प्रति समर्पित है और सेना में जाकर देशवासियों की रक्षा करना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छी ख़बर है। 2022 में होने वाली सरकारी भर्ती की लिस्ट में ITBP कांस्टेबल भर्ती भी शामिल है। ITBP का पूरा नाम भारत तिब्बत सीमा पुलिस है जो भारत- चीन सीमा पर देश की रक्षा करते हैं।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)
Sarkari Naukri 2022: भारत-तिब्बत सीमा की चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से रक्षा के लिए 24 अक्टूबर 1962 में भारत तिब्बत सीमा पुलिस का गठन किया गया था। तब से यह अब तक कार्यरत है। इस साल इसे गठित हुए 60 साल हो जायेंगे। इसकी शुरुआत केवल चार पलटन से हुई थी और वर्तमान में यह 45 सेवा पलटनों के साथ देश की सेवा कर रहा है।
इंडो तिब्बतियन बॉर्डर में 200 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
Sarkari Naukri 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा भर्ती ITBP कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अभी 200+ हेड कांस्टेबल (HC) एवं असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के लिए पद रिक्त हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जारी किया गया है। भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, महत्त्वपूर्ण दस्तावेज, चयन प्रक्रिया आदि का पूरा विवरण हम इस लेख में दे रहे हैं। अतः अंत तक हमारे साथ बने रहें।
पुलिस में भर्ती के लिए अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन
Sarkari Naukri 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस के डिपार्टमेंट में डायरेक्ट एंट्री एंड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जाम (LDCE) के तहत कुल 248 रिक्तियां उपलब्ध हैं। आवेदन करने वाले सभी इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। अभ्यर्थियों को ITBP एचसी भर्ती 2022 और ITBP एएसआई भर्ती 2022 से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर नज़र रखने की ज़रूरत है। आवेदन की प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो चुकी है। इसकी अंतिम तिथि 7 जुलाई 2022 है।
भारत चीन सीमा पुलिस भर्ती के लिए तय की गई पात्रता / शैक्षणिक योग्यता
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तय की गई है अर्थात् आवेदक की उम्र 1 जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- टाईपिंग स्पीड कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए।
- आईटीबीपी भर्ती के लिए मांगे गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज का होना अनिवार्य है।
हिंदुस्तान तिब्बत सीमा पुलिस में भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र

महत्वपूर्ण पोस्ट पढ़ें:-
- Ration Card Big News धारकों के लिए जरूरी खबर, 1 जून से होगा बड़ा बदलाव
- Patwari New Bharti 2022: 5000 पटवारी पदों में निकली है भर्ती, जल्दी करें आवेदन
- PM Kisan 11th Installment : लिस्ट में जिसका नाम उन्हें ही मिलेगा 11वीं किस्त का पैसा, लिस्ट जारी
- How to Sell Old Currency: अगर आपके पास ये सिक्का है तो मिलेगा 10 लाख , इस नंबर पर कॉल करे
- E-Shram Card Payment Status, ई–श्रम कार्ड का पैसा मिस कॉल लगाकर ऐसे चेक करें
- E Shram Card Job Vacancy 2022: ई-श्रम कार्ड से पाए नौकरी, जाने पूरी जानकारी
- How to Earn Money: घर बैठे Mobile/Laptop Se Paise Kaise Kamaye (30 हजार महिना)
- E Shram Card: ई-श्रम कार्ड का पैसा मोबाइल नंबर से कैसे चेक करें, नया लिंक हुआ जारी
- e-Shram Card: आपके पास ई-श्रम कार्ड हैं तो जाने कब आते हैं पैसे, उठाएं बड़े फायदे
भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में आवेदन की प्रक्रिया
- भारत तिब्बत सीमा पुलिस में आवेदन करने के लिए योग्य व इच्छुक एस्पिरेंट्स को सबसे पहले आपको विभाग द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbppolice.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट का होम पेज खुलने पर, वहां NEW USER REGISTRATION का ऑप्शन दिखाई पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उस ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नए पेज पर आपसे आपकी ई-मेल आईडी मांगी जायेगी। दिए गए जगह पर आपको अपनी ईमेल आईडी को भर देना है और रजिस्ट्रेशन करना है।
- उसके बाद वहां पर आपसे आपकी व्यक्तिगत व जरूरी जानकारी जैसे – आपका नाम, उम्र, पता, मोबाइल नंबर पूछा जाएगा। दिए गए जगह पर सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर दीजिए। इसके बाद आपके कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे जाएंगे जिसकी तस्वीर आपको दिए गए जगह पर अपने हस्ताक्षर के साथ अपलोड कर देनी है।
- इस तरह आपके आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आप चाहे तो आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस में चयन की प्रक्रिया
आईटीबीपी में भर्ती के लिए आवेदकों को कई पड़ाव पार करने होते हैं। इसके लिए इसकी लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परिक्षण, चिकित्सा परीक्षा और अंत में दस्तावेज सत्यापन हेतु गठित समिति द्वारा ऑलओके की प्रक्रिया को पार करना होगा तभी आपका चयन भारत चीन सीमा पुलिस में हो पायेगा।
निष्कर्ष-
दोस्तों इस लेख में आइटीबीपी (ITBP) सेना में भर्ती की संपूर्ण जानकारी दी है, यदि यह लेक आपको अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें तथा इस टॉपिक्स रिलेटेड किसी भी प्रकार की डाउट हो तो आप उसे हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं धन्यवाद!
Important Links
Official website | Click Here |
CGWAS Home | Click Here |
Join Telegram | Click Here |