Sahara India Refund Status: बचे हुए लोगों का पैसा वापस, सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस चेक करें

सहारा इंडिया में पैसा निवेश करने वाले सभी निवेशकों के लिए, जिन्होंने रिफंड प्राप्त करने हेतु आवेदन किया है, यह आर्टिकल बहुत महत्वपूर्ण है। सहारा इंडिया एक समय पर भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक थी, जिसने सीमित समय में ही काफी नाम कमा लिया था। लेकिन कुछ कारणों से यह कंपनी बंद हो गई और निवेशकों का पैसा फस गया। अब, भारत सरकार ने निवेशकों के पैसे वापस करने के लिए एक रिफंड पोर्टल लॉन्च किया है। यदि आपने भी सहारा इंडिया में निवेश किया है और रिफंड के लिए आवेदन किया है, तो आपको सहारा रिफंड स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए।

सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस — एक नजर में

विभागसेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (CROCS)
आर्टिकलसहारा इंडिया रिफंड लिस्ट 2024
लॉन्च किया गयागृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा
लाभार्थीसहारा ग्रुप निवेशक
श्रेणीयोजनाएँ
रिफंड राशि10,000 रुपये तक
रिफंड समयलगभग 45 दिन
उपलब्धतापंजीकृत बैंक खाता
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

Sahara India Pariwar – सहारा इंडिया परिवार रिफंड, रिफंड लिस्ट जारी, यहाँ से नाम चेक करें

सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस चेक करें

जो निवेशक सहारा रिफंड पोर्टल पर जाकर आवेदन कर चुके हैं, उन्हें संबंधित पोर्टल पर जाकर रिफंड स्टेटस चेक करना चाहिए। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके निवेश किया हुआ पैसा वापस किया गया है या नहीं। सहारा रिफंड स्टेटस चेक करने के बाद, आपको अपने पैसे की स्थिति का ज्ञान हो जाएगा और यह भी पता चल जाएगा कि आपको कितना पैसा वापस किया गया है।

सहारा इंडिया रिफंड पॉलिसी

सहारा इंडिया के द्वारा केवल उन्हीं नागरिकों का पैसा वापस किया जाएगा जिन्होंने सहारा इंडिया में पैसा निवेश किया था। नीचे दी गई जानकारी के अनुसार, निवेशकों को उनके निवेश की गई राशि के अनुसार चरणबद्ध तरीके से पैसा वापस किया जाएगा:

  1. प्रथम चरण: जिन निवेशकों ने ₹10,000 या इससे कम का निवेश किया था।
  2. द्वितीय चरण: जिन निवेशकों ने ₹10,000 से लेकर ₹20,000 तक का निवेश किया था।
  3. तृतीय चरण: जिन निवेशकों ने ₹20,000 या उससे अधिक का निवेश किया था।

सहारा इंडिया रिफंड हेतु आवेदन प्रक्रिया

यदि आपने सहारा इंडिया कंपनी में पैसे निवेश किए थे और अब उन्हें वापस प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:

  1. सहारा रिफंड पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर रिफंड हेतु आवेदन की लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
  4. आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

इस प्रकार, आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

Sahara India Refund 2024: सहारा इंडिया की रिफंड लिस्ट जारी, यहाँ से नाम चेक करें

सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस कैसे चेक करें?

  1. सहारा रिफंड पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. होम पेज पर ‘सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना पंजीकरण नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके सर्च वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  5. आपके स्क्रीन पर सहारा इंडिया का लाभार्थी सूची दिख जाएगी, जहाँ आप अपना नाम देख सकते हैं।

इस प्रकार, आप सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।

निष्कर्ष

सहारा इंडिया में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वे अपने रिफंड स्टेटस को चेक करें और संबंधित पोर्टल पर जाकर सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करें। सरकार ने निवेशकों के पैसे की वापसी सुनिश्चित करने के लिए यह पोर्टल लॉन्च किया है और इसके माध्यम से सभी पात्र निवेशकों को उनके पैसे वापस किए जा रहे हैं। आशा है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी और आप अपने पैसे को वापस प्राप्त करने में सफल होंगे।

Leave a Comment