ऑनलाइन राशन कार्ड चेक करने की सुविधा खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपको अपने स्टेट फूड पोर्टल में जाना है और राशन कार्ड चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया का सही तरह से पालन करना है।
लेकिन अधिकांश लोगों को इसी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि ऑनलाइन राशन कार्ड चेक कैसे करते है ?
राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट करें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे खाद्य विभाग की वेबसाइट में जा सकेंगे|
खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर राशन कार्ड से सम्बंधित अलग – अलग रिपोर्ट देखने का विकल्प दिखाई देगा। हमें राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करना है, इसलिए यहाँ मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
अगले स्टेप में स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। लिस्ट में आपके राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट करना है। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद आपके राज्य में जितने भी जिले होंगे, उसकी लिस्ट स्क्रीन में खुल जायेगा। यहाँ जिस जिले में रहते है उस जिला का नाम आपको खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।
अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्ड एरिया का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ आप जिस एरिया के अंतर्गत आते है उसका नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।
राशन कार्ड का एरिया सेलेक्ट करने के बाद उस एरिया में जितने भी सरकारी राशन की दुकान संचालित होंगे, उसका नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ अपने राशन दुकान का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।
जैसे ही आप अपने राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर राशन कार्ड धारकों का विवरण खुल जायेगा। यहाँ राशन कार्ड धारक का नाम, पिता/पति का नाम एवं पता दिखाई देगा। इस राशन कार्ड की नई लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हो।